श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक विशेष पुलिस अभियान

Dainik Gorakhpur - दैनिक गोरखपुर
0

 महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक विशेष पुलिस अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान परतावल चौराहे पर पांच वाहनों से काली फिल्म हटाई गई।




 यह कार्रवाई महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच की और चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतारकर निरोधात्मक कार्रवाई की। अभिषेक सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण करना और यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि काली फिल्म लगाने के खिलाफ पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकित चौरसिया, कांस्टेबल सलाहुद्दीन, विकास यादव, मनीष सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने वाहनों को रोककर लोगों को यातायात नियम पालन और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!